Skip to main content

जर्मनी के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल आंद्रियास क्रॉसे का भारत दौरा

जर्मनी के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल आंद्रियास क्रॉसे का भारत दौरा



जर्मनी के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल आंद्रियास क्रॉसे भारत के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से मुलाकात की। जर्मनी के नौसेना प्रमुख ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। 


उन्होंने वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों सहित थलसेना प्रमुख, रक्षा सचिव और उप वायुसेना प्रमुख के साथ गहन चर्चा की। जर्मनी के नौसेना प्रमुख का आगमन भारत-जर्मन नौसेना सम्बन्धों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है तथा इससे दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध मजबूत होंगे।

*******

Comments