Skip to main content

72वां इन्फैंट्री दिवस समारोह




भारतीय सेना के बहादुर इन्फैंट्रीमेन द्वारा कर्तव्यपरायणता एवं निःस्वार्थ समर्पण हेतु, 'अमर जवान ज्योतिपर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था। थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। 1971 के युद्ध में कौशल के लिए वीर चक्र प्राप्त सिपाही बूटा सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।

इन्फैंट्री प्रत्येक वर्ष 27 अक्टूबर को इन्फैंट्री डे के रूप में मनाती है। हमारे राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिएइस दिन 1947 में, भारतीय सेना के सिख रेजिमेंट का पहला बटालियन श्रीनगर में उतरा और पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित हमलावरों को हराया। भारतीय सेना के इस साहसपूर्ण कारवाई और इन्फैंट्रीमैन द्वारा प्रदर्शित अतुलनीय साहस ने घटनाओं को भारत के पक्ष में कर दिया और विरोधियों के घृणित मंसूबों को विफल कर दिया।

इस इन्फैंट्री दिवस समारोह के मौके पर फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ केन्द्र में किया गया।  


Comments

Popular posts from this blog

Soviet man, Nikolai Machulyak, feeding a polar bear and his cubs with condensed milk, 1976.

Soviet man, Nikolai Machulyak, feeding a polar bear and his cubs with condensed milk, 1976.

Let us think about how we can fulfil the duties enshrined in our Constit...

भारत का इतिहास

भारत का इतिहास और संस्‍कृति गतिशील है और यह मानव सभ्‍यता की शुरूआत तक जाती है। यह सिंधु घाटी की रहस्‍यमयी संस्‍कृति से शुरू होती है और भारत के दक्षिणी इलाकों में किसान समुदाय तक जाती है। भारत के इतिहास में भारत के आस पास स्थित अनेक संस्‍कृतियों से लोगों का निरंतर समेकन होता रहा है। उपलब्‍ध साक्ष्‍य सुझाते हैं कि लोहे, तांबे और अन्‍य धातुओं के उपयोग काफी शुरूआती समय में भी भारतीय उप महाद्वीप में प्रचलित थे, जो दुनिया के इस हिस्‍से द्वारा की गई प्रगति का संकेत है। चौंथी सहस्राब्दि बी. सी. के अंत तक भारत एक अत्‍यंत विकसित सभ्‍यता के क्षेत्र के रूप में उभर चुका था। *******